---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव के सामने बड़ी चुनौती, हटाना चाहेंगे मुंबई इंडियंस पर लगा ये ‘दाग’

IPL 2025: मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाला है। सूर्यकुमार यादव इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस पर लगा एक दाग हटाना चाहेंगे।

---विज्ञापन---

IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन-18 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करने वाली है। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के कप्तान होने वाले हैं। अब सूर्यकुमार यादव के सामने मुंबई इंडियंस पर लगा एक दाग हटाने की कड़ी चुनौती होगी।

सूर्यकुमार के सामने ये चुनौती

साल 2012 से आज तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस अपना पहला ही मैच कभी नहीं जीत पाई है। आईपीएल 2012 से मुंबई इंडियंस ने जीतने भी सीजन अपना पहला मैच खेला है, उसमे टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब सूर्यकुमार यादव के सामने मुंबई इंडियंस पर लगे इस दाग को हटाने की कड़ी चुनौती होने वाली है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL में आखिरी बार दिख सकते हैं ये 7 धाकड़ खिलाड़ी, लिस्ट में कई दिग्गज नाम शामिल

---विज्ञापन---

पिछले सीजन रहा था बुरा हाल

आईपीएल 2024 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का हाल बेहद खराब रहा था। सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस का 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सीजन ही मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह टीम का नया कप्तान बनाया था।

---विज्ञापन---

बुमराह-हार्दिक रहेंगे बाहर

पिछले सीजन की गई गलती के चलते हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लगा है। ऐसे में हार्दिक पहले मैच से बाहर रहने वाले हैं। दूसरी तरफ टीम के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इन दिनों रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में अभी तक कन्फर्म नहीं हो पाया है कि तारीख को बुमराह की मुंबई इंडियंस में वापसी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह एक या दो मैच मिस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025 में कप्तानी करने जा रहे हर कैप्टन का रिकॉर्ड, जानिए किसकी अगुवाई में मिली है सबसे ज्यादा जीत

First published on: Mar 20, 2025 07:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola