Hardik Pandya

IPL 2025 में कप्तानी करने जा रहे हर कैप्टन का रिकॉर्ड, जानिए किसकी अगुवाई में मिली है सबसे ज्यादा जीत

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस बार कई टीमें नए कप्तान की अगुवाई में खेलती हुई नजर आएंगी।

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में महज चंद दिनों का समय बचा है। 22 मार्च को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाना है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत आरसीबी के साथ होनी है। इस बार कई टीमों के कप्तान बदले हैं। ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालते हुए नजर आएंगे, तो श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स को पहली बार चैंपियन बनाने के लिए जोर लगाएंगे।

विज्ञापन

आईपीएल में कप्तानी करते हुए सबसे धांसू रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या का रहा है। पांड्या ने इस लीग में अब तक कुल 45 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उन्होंने टीम को 26 में जीत दिलाई है। हार्दिक की कप्तानी का जीत प्रतिशत 57.77 का रहा है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर का नाम दर्ज है, जिन्होंने 70 मैचों में कप्तानी करते हुए 38 में टीम को जीत दिलाई है। संजू सैमसन का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 51.66 का रहा है। वहीं, पंत ने 43 मैचों में कैप्टेंसी करते हुए 23 में जीत का स्वाद चखा है और उनका जीत प्रतिशत 54.65 का रहा है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ