IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के नए सीजन से पहले इस बार मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है। इस बार कई खिलाड़ियों की टीम बदलती हुई दिखाई दे सकती है। वहीं अब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल फैंस के मन में एक सवाल उठता हुआ दिखाई दे रहा है कि आखिर मेगा ऑक्शन किस देश और शहर में होगा और इसकी तारीख क्या होगी?
यहां हो सकता है मेगा ऑक्शन
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन इस बार सऊदी अरब में होता हुआ दिख सकता है। सऊदी अरब के दो शहरों के नाम इसके लिए सामने निकलकर आ रहे हैं। जिसमें रियाद और जेद्दा शामिल है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने इस पर मुहर नहीं लगाई है। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल फ्रेंचाइजिया चाहती थी कि मेगा ऑक्शन भारत में ही हो। दूसरी तरफ बीसीसीआई ने पहले ही सऊदी अरब में अधिकारियों को भेज दिया। जिसके बाद जल्द ही शहर के नाम पर मुहर लग सकती है।
ये भी पढ़ें:- दिग्गज क्रिकेटर के फैंस पर भीड़ ने किया हमला, सामने आई बड़ी वजह
इस तारीख को हो सकती है नीलामी
लंबे समय से ये रिपोर्ट सामने निकलकर आ रही है कि इस साल नवंबर के आखिर में खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। मेगा ऑक्शन की तारीख 25 से 26 नवंबर के बीच हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज भी इस दौरान शुरू होगी। जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला 22 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा। ऐसे में नीलामी की तारीख और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की तारीख आपस में टकरा सकती है।
ब्रॉडकास्टर को सकता है नुकसान
दरअसल आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन इवेंट और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच के राइट्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास है। ऐसे में अगर दोनों इवेंट की तारीख आपस में टकराती है तो ब्रॉडकास्टर को नुकसान हो सकता है। क्योंकि पिछले कुछ सालों से आईपीएल नीलामी इवेंट को लाखों लोग लाइव देखते हैं।
ये भी पढ़ें:- क्या आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK के CEO दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines