IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद से इन 5 का रिटेन होना तय, विस्फोटक बल्लेबाज की छुट्टी

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की भी थोड़ी टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस बार टीम अपने एक विस्फोटक बल्लेबाज को रिलीज कर सकती है। इसके अलावा इन 5 खिलाड़ियों को टीम रिटेन कर सकती है।

sunrisers hyderabad

sunrisers hyderabad

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर नया नियम आ सकता है। हालांकि रिटेंशन नियम को लेकर हाल ही में एक ताजा अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक कुछ खिलाड़ियों की टेंशन थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सभी फ्रेंचाइजी 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ियों के साथ कुल 5 प्लेयर्स को रिटेन कर सकेगी। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद को भी अपने एक विस्फोटक बल्लेबाज को रिलीज करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

इन 5 खिलाड़ियों को रिटने करेगी हैदराबाद!

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा था। खासकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने पिछले सीजन हैदराबाद को नई पहचान दिलाई। लेकिन इस बार इस टीम की रिटेंशन नियम के बाद थोड़ी टेंशन बढ़ सकती है। अगर बीसीसीआई 5 रिटेन खिलाड़ियों वाले नियम पर मुहर लगाती है तो फिर सनराइजर्स हैदराबाद दो विदेशी खिलाड़ियों के रूप में पैट कमिंस और ट्रेविस हेड को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा तीन भारतीय खिलाड़ियों के रूप में अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी और टी नटराजन को रिटेन कर सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस खिलाड़ी की होगी छुट्टी!

आईपीएल 2024 में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। इस सीजन क्लासेन ने 16 मैचों में 479 रन बनाए थे। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान क्लासेन का स्ट्राइक रेट 171 का था। आईपीएल 2024 में उनके बल्ले से 19 चौके और 38 छक्के निकले थे।

विज्ञापन

ऐसे में अगर 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम रहता है तो शायद सनराइजर्स हैदराबाद क्लासेन को नजरअंदाज कर सकती है। जो टीम के लिए भी एक बड़ा झटका हो सकता है। पिछले सीजन क्लासेन ने हैदराबाद में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी, जिसके बाज ऑक्शन में फिर टीम को एक विकेटकीपर बल्लेबाज भी खरीदना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ