---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: MS Dhoni के खेलने पर आया बड़ा अपडेट, फैंस को लग सकता है झटका

IPL 2025 MS Dhoni: आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर अभी संशय बना हुआ है। हालांकि धोनी की तरफ से भी नए सीजन में खेलने को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। अगर धोनी आईपीएल 2025 में नहीं खेलते हैं तो फैंस को झटका लग सकता है।

---विज्ञापन---

IPL 2025 MS Dhoni: आईपीएल 2025 में इस बार महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे या नहीं इस पर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने खुद अभी तक नए सीजन में खेलने के लिए सीएसके को पुष्टि नहीं की है। वहीं मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के रिटेशन को लेकर नया अपडेट सामने आ चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक हर फ्रेंचाइजी को 5 खिलाड़ी रिटेन करने का ऑप्शन मिल सकता है। जिसमें 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी रहने की संभावना है। हालांकि इस पर अभी बीसीसीआई की मुहर नहीं लगी है। इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि सीएसके हर कीमत पर धोनी को रिटेन कर सकती है अगर पूर्व कप्तान नए सीजन में खेलते हैं। इसके अलावा अगर धोनी नहीं खेलते हैं को फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।

---विज्ञापन---

धोनी की तरफ से नहीं मिला कोई जवाब

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सीएसके के एक सूत्र ने बताया कि हमें अभी तक उनसे कोई जवाब नहीं मिला है। एक बार जब बीसीसीआई रिटेंशन की संख्या पर आखिरी फैसला ले लेती है, तो हमारे पास एक स्पष्ट तस्वीर होगी। एमएस धोनी आईपीएल 2024 में रुतुराज गायकवाड की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें:- कानपुर टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस को लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने किया बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---

हालांकि उस दौरान उनके घुटने में चोट भी लगी थी, बावजूद उसके धोनी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन अब उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि धोनी नए सीजन में सीएसके के मेंटोर बन सकते हैं। लेकिन फैंस एक बार फिर से धोनी को सीएसके के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं।

साल के अंत में हो सकता है मेगा ऑक्शन

आईपीएल के नए सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। इस साल के अंत में नवंबर या दिसंबर में मेगा ऑक्शन हो सकता है। जिसमें कई खिलाड़ियों की अदला-बदली देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नए सीजन में कई टीमों के कप्तान भी बदल सकते हैं। जल्द ही बीसीसाआई मेगा ऑक्शन को लेकर नियम जारी कर सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा महामुकाबला, जानें टिकट की कीमत

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2024 02:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola