IPL 2025 Royal Challengers Bangaluru: आईपीएल के इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने ये बड़ा कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करके दिखाया था। इस मैच में हैदराबाद ने 20 ओवर में 287 रन बनाए थे। जिसके जवाब में आरसीबी ने 262 रन बनाए थे। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी आईपीएल इतिहास में एक बड़ा कारनामा सबसे ज्यादा बार कर चुकी है। जिसमें आईपीएल की सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस भी पीछे रह गई हैं।
आरसीबी ने 4 बार किया ये बड़ा कारनामा
आरसीबी के जिस बड़े कारनामे की बात हम कर रहे हैं वो है आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट से जीत हासिल करना। सबसे ज्यादा बार 10 विकेट से जीत हासिल करने के मामले में आरसीबी पहले स्थान पर बनी हुई है। आरसीबी ने ये बड़ा कारनाम अभी तक 4 बार करके दिखाया है। आरसीबी के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने ये कारनामा 3 बार करके दिखाया है। जबकि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स 2-2 बार ही आईपीएल इतिहास में 10 विकेट से जीत हासिल कर पाई है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली दूसरी टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम है। आईपीएल के 16 सीजन खेले जा चुके हैं, अभी तक आरसीबी ने 256 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 121 मैचों में जीत और 128 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ आरसीबी की टीम आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है।
ये भी पढ़ें;- IND vs NZ: आर अश्विन ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में किया बड़ा कारनामा
वहीं मुंबई इंडियंस इकलौती ऐसी टीम है जिसमे आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। मुंबई इडियंस ने 16 सीजन में 261 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 142 मैचों में जीत और 115 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा मुंबई की टीम पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।
ये भी पढ़ें;- VIDEO: ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम शुरू, रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने दी खुली चेतावनी
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines