IND vs NZ: आर अश्विन ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में किया बड़ा कारनामा

India vs New Zealand 2nd Test: पुणे टेस्ट के पहले दिन पहले सेशन का खेल खत्म होने तक आर अश्विन ने 2 विकेट हासिल कर लिए थे। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अश्विन ने इतिहास रच दिया है।

R Ashwin

R Ashwin

India vs New Zealand 2nd Test: पुणे के एमसीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पुणे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन जैसे ही मैच में आर अश्विन गेंदबाजी करने आए उन्होंने जल्द ही कीवी टीम के कप्तान को पवेलियन भेज दिया था। पहले सेशन का खेल खत्म होने तक आर अश्विन ने 2 विकेट चटका दिए थे। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आर अश्विन ने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

नाथन लियोन को छोड़ा पीछे

पुणे टेस्ट के पहले दिन आर अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया है। पहले सेशन में 2 विकेट चटकाकर अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन को पीछे छोड़ दिया है। अभी तक इस लिस्ट में नाथन लियोन पहले नंबर पर मौजूद थे। नाथन के नाम 43 मैचों में 187 विकेट दर्ज हैं। वहीं अब अश्विन ने महज 39* मैचों में ही इस आंकड़े को पार कर लिया है। अश्विन के नाम 188* विकेट दर्ज हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत का पुणे टेस्ट से केएल राहुल को बाहर करना क्या सही है फैसला?

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें;- WTC Points Table: एशिया में 10 साल बाद जीती साउथ अफ्रीका, पॉइंट्स टेबल में बढ़ा दी भारत की टेंशन

इन 2 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

पुणे टेस्ट में आर अश्विन को न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम के रूप में पहला विकेट मिला था। इसके बाद अश्विन ने दूसरे बल्लेबाज विल यंग को आउट किया था। पहले सेशन के 7 ओवर के बाद ही कप्तान रोहित शर्मा ने अश्विन को गेंदबाजी पर लगा दिया था। जिसका फायदा भी पहले सेशन में टीम इंडिया के मिला।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ