IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को अपने-अपने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौप सकती है। ऐसे में आरसीबी के फैंस की नजरें अपनी पसंदीदा टीम पर रहने वाली है। लेकिन इस बार फैंस को बड़ा झटका लगता हुआ दिख सकता है। क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मेगा ऑक्शन से पहले 2 धाकड़ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। इसके अलावा 3 खिलाड़ियों को रिटेन होना लगभग पक्का माना जा रहा है।
इन 2 खिलाड़ियों की छुट्टी तय!
आईपीएल 2024 में आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही थी लेकिन 7 मैचों के बाद आरसीबी ने शानदार कमबैक किया था। लेकिन दो खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने खराब प्रदर्शन से फैंस और टीम को काफी निराश किया था। जी हां हम बात कर रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल और कैमरुन ग्रीन की।
ये भी पढ़ें:- T20 Emerging Asia Cup: पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, सेमीफाइनल के लिए एक टीम लगभग तय!
मैक्सवेल ने खराब प्रदर्शन के चलते आईपीएल 2024 को बीच में ही छोड़ दिया था, हालांकि बाद में उनकी वापसी भी हुई थी लेकिन तब भी ये खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहा था। जिसके चलते इस बार आरसीबी मैक्सवेल को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ ग्रीन स्ट्रेस फ्रैक्चर से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनकी सर्जरी होनी है। ऐसे में आरसीबी उनको भी रिलीज कर सकती है।
इन खिलाड़ियों का रिटेन होना लगभग तय!
वहीं दूसरी तरफ आरसीबी सबसे पहले विराट कोहली को रिटेन करेगी। विराट कोहली को आरसीबी ने आज तक रिलीज नहीं किया है। पिछला सीजन विराट के लिए काफी शानदार रहा था और विराट आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और कप्तान फाफ डु प्लेसीस को भी आरसीबी रिटेन कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्ड चैम्पियन बनने पर ICC ने शेयर की रोहित शर्मा की तस्वीर, जानें इसकी वजह
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
44 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines