Preity Zinta Viral Statement on Rohit Sharma Fact Check: आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है। इससे पहले आईपीएल 2024 के बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर बात की जा रही है कि रोहित शर्मा अगले सीजन पंजाब किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं। पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हवाले से कहा जा रहा है कि ‘मैं मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा को अपनी टीम का कप्तान बनाने के लिए जान की बाजी लगा दूंगी’। इस बयान के आधार पर कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा अगले सीजन पंजाब के साथ जुड़ सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है इस खबर की सच्चाई।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘MS Dhoni का खौफ…’, केएल राहुल ने मैच के बाद बताया युवा गेंदबाजों का हाल
पंजाब किंग्स की स्थिति बेहद खराब
बता दें कि फिलहाल पंजाब किंग्स के फुल टाइम कप्तान शिखर धवन हैं। कप्तान के चोटिल होने के कारण पिछले कुछ मैचों में उपकप्तान सैम करन कप्तानी करते दिख रहे हैं। धवन की कप्तानी में पंजाब कुछ खास नहीं कर पा रही है। पंजाब अभी तक 7 मुकाबले खेल चुकी है और सिर्फ 2 मैच अपने नाम कर पाई है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर विराजमान है। पंजाब भी उन्हीं टीमों में आती है, जिनके नाम एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं है। इस बीच खबर आ रही थी कि प्रीति जिंटा मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जान की बाजी लगाने वाली है, लेकिन अब खुद प्रीति जिंटा ने इस खबर की सच्चाई बता दी है। चलिए आपको इस बताते हैं क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई।
ये भी पढ़ें:- CSK vs LSG: राहुल ने बढ़ाई थाला की मुश्किलें, इन 2 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ कठिन
प्रीति जिंटा ने खुद उठाया राज से पर्दा
प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट डाला है, इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘मैं रोहित शर्मा की इज्जत करती हूं, वह एक महान खिलाड़ी हैं। लेकिन मैंने कभी भी रोहित शर्मा को लेकर यह नहीं कहा है कि मैं उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए जान की बाजी लगाने वाली हूं। शिखर धवन फिलहाल चोटिल हैं, मैं उन्हें भी उतना ही सम्मान देती हूं। इस परिस्थिति में इस तरह की फर्जी खबर के गलत मायने निकाले जा रहे हैं। कई ऐसे मीडिया चैनल हैं, जो इस फर्जी खबर को फैला रहे हैं। मैंने कभी भी ऐसा कुछ नहीं कहा है, लेकिन फिर भी मेरे हवाले से ये झूठा बयान दिया जा रहा है। मैं उन चैनलों से प्रार्थना करती हूं कि इस तरह की फर्जी खबर ना फैलाएं। हमारी टीम पंजाब किंग्स काफी बेहतरीन है, फिलहाल हमारा ध्यान आईपीएल 2024 पर है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: केएल राहुल ने मैच के बाद जीता दिल, एमएस धोनी को दिया खास सम्मान, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
42 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
49 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines