IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2024 अपने अंतिम चरण में है सीजन के अभी 4 मैच बाकी है। आईपीएल सीजन-17 का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई अभी से ही 2025 आईपीएल की तैयारी में जुट गई है। इस साल के अंत में मेगा ऑक्शन होना है। इस मेगा ऑक्शन में बीसीसीआई कुछ अहम बदलाव करने का मन बना रही है। मेगा ऑक्शन में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस पर आईपीएल टीम मालिकों के अलग-अलग विचार भी हैं।
‘मेगा ऑक्शन क्या होता है’
कई दिनों तक चलने वाले इस नीलामी में खिलाड़ियों को एक साथ इकट्ठा किया जाता है और आईपीएल नियमों और विनियमों के अनुसार सबसे अधिक बोली लगाने वाले को बेचा जाता है। टीमों में न्यूनतम 18 खिलाड़ी और अधिकतम 25 खिलाड़ी शामिल होते हैं, जिनमें आठ से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं होते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी का नया वीडियो आया सामने, RCB के खिलाड़ी को मिला ‘माही’ का तोहफा
‘खिलाड़ियों को रिटेन करने के क्या हैं नियम?’
अभी नीलामी के लिए रिटेन के नियम के मुताबिक एक टीम ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। ऐसे में टीमों को पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलता है। किसी भी टीम को अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत है।
‘8 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला होगा गलत’
16 अप्रैल को अहमदाबाद में मेगा ऑक्शन को लेकर बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों के मालिकों के साथ एक बैठक की। जिसमें मेगा ऑक्शन में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा की। इस पर आईपीएल टीम मालिकों के अलग-अलग विचार रहे। कई टीम मालिकों ने इस प्रस्ताव का स्वागत भी किया तो कई ने इसका विरोध भी किया है। 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने से आईपीएल टीम मालिकों को ऑक्शन में बड़े खिलाड़ियों के नाम न होने से उन्हें एक मजबूत टीम बनाने का मौका नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘RCB की जीत को पचा नहीं पा रहे…’ अंबाती रायडू पर पूर्व क्रिकेटर ने की टिप्पणी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: विराट आईपीएल में तोड़ेंगे अपना ही रिकॉर्ड, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
26 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
41 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines