IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार जोस बटलर भी होने वाले हैं। जी हां ये वही जोस बटलर ने जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए हर सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक भी बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ही बनाए हैं। लेकिन जब राजस्थान रॉयल्स की रिटेंशन लिस्ट सामने आई तो उसमें बटलर का नाम नहीं था। क्योंकि फ्रेंचाइजी ने इस बार बटलर को रिलीज करने का मन बनाया। राजस्थान रॉयल्स के इस फैसले से फैंस काफी हैरान भी हैं। वहीं अब राजस्थान के इस फैसले को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सवाल उठाया है।
बटलर के रिलीज होने पर हैरान आकाश चोपड़ा
राजस्थान रॉयल्स ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर को रिटेन किया, जबकि बटलर को रिलीज कर दिया गया। फ्रेंचाइजी के इस फैसले पर अब काफी बहस छिड़ती हुई दिखाई दे रही है। इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, मैं मानता हूं कि जोस बटलर के पिछले दो साल उतने अच्छे नहीं रहे, लेकिन जब उन्होंने खराब खेला, तो उन्होंने दो शतक बनाए और दोनों ही जीत के लिए। जब भी जोस अच्छा करता है, तो वह मैच जीतता है लेकिन उन्होंने उसे जाने दिया। मैं काफी हैरान हूं कि उन्होंने जोस को जाने दिया।”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: रोहित-विराट से ज्यादा मालामाल हुआ ये खिलाड़ी, एक सीजन ने बदल दी किस्मत
राजस्थान के लिए शानदार रहे बटलर के आंकड़े
बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2018 से खेल रहे थे। पिछले 6 सीजन बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है। जिसमें साल 2022 का आईपीएल सीजन बटलर के लिए सबसे बेहतरीन रहा था। आईपीएल 2022 में बटलर ने 17 पारियों में 863 रन बनाए थे।
जिसमें उन्होंने 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे। इस सीजन बटलर के बल्ले से 84 चौके और 45 छक्के लगाए थे। अभी तक बटलर ने आईपीएल में राजस्थान के लिए 82 मैच खेले हैं, जिसमें 147.8 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 3055 रन बनाए थे। इस दौरान बटलर ने 18 अर्धशतक और 7 शतक लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- SL vs NZ: दूसरे टी20 के दौरान इस दिग्गज खिलाड़ी को लगी चोट, वनडे सीरीज से हुआ बाहर
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines