IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का इंतजार फैंस को बेसब्री से हो रहा है। हालांकि अब मेगा ऑक्शन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। जिसको लेकर लगभग सभी 10 फ्रेंचाइजी तैयार हैं। इस बार मेगा ऑक्शन में केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरस सकता है। वहीं कुछ खिलाड़ी मेगा ऑक्शन से पहले ही मालामाल हो चुके हैं। ऐसे में आज हम एक खिलाड़ी की बात करने वाले हैं जो आईपीएल में 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों से भी ज्यादा पैसा कमाने वाला है।
सनराइजर्स हैदराबाद का खिलाड़ी हुआ मालामाल
मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेंशन लिस्ट देखकर फैंस थोड़े हैरान रह गए। हैदाराबाद ने इस बार आईपीएल 2024 के सुपरस्टार खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हनरिक क्लासेन को रिटेन किया है। सनराइजर्स ने इस बार क्लासेन के ऊपर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया है।
क्लासेन को सनराइजर्स ने 23 करोड़ रूपये में रिटेन किया है। क्लासेन की कीमत इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी ज्यादा है। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन क्लासेन ने 171.07 की शानदार स्ट्राइक रेट से 16 मैचों में 479 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- क्यों LSG से अलग हुए केएल राहुल? संजीव गोयंका पर उठाए गंभीर सवाल
आईपीएल 2025 के महंगे रिटेन खिलाड़ी
हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)- 23 करोड़ रुपये
विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 21 करोड़ रुपये
निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स)- 21 करोड़ रुपये
रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)- 16.30 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया में क्यों ‘छुप’ रही टीम इंडिया? काले कपड़े की आड़ में हो रही प्रैक्टिस
18 करोड़ में रिटेन हुए खिलाड़ी
रुतुराज गायकवाड़- चेन्नई सुपर किंग्स
संजू सैमसन- राजस्थान रॉयल्स
राशिद खान- गुजरात टाइटंस
पैट कमिंस- सनराइजर्स हैदराबाद
ये भी पढ़ें:- पर्थ से आई टीम इंडिया के लिए बड़ी चेतावनी! ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही भारतीय बल्लेबाजों ने पकड़ लिया माथा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
44 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines