IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार कई खिलाड़ियों की किस्मत खुलने वाली है। सीनियर खिलाड़ियों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक पर छप्पर फाड़ पैसों की बरसात हो सकती है। सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें खिलाड़ियों को मौजूदा फॉर्म पर भी बनी हुई है। ऐसे में मेगा ऑक्शन से पहले अफगानिस्तान के एक स्पिन गेंदबाज ने 6 विकेट लेकर सभी फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम किया है। आखिर कौन हैं ये 18 साल अफगानी स्पिन गेंदबाज और कौन-कौन सी टीमें कर सकती है इसको टारगेट, चलिए आपको बताते हैं।
अल्लाह गजनफर का कमाल
इन दिनों बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच 6 नवंबर को शारजाह में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान के 18 साल के युवा स्पिन गेंदबाज का जलवा देखने को मिला। इस मैच में मोहम्मद गजनफर ने 6.3 ओवर में महज 26 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। जिसके चलते बांग्लादेश की टीम छोटे से लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी और अफगानिस्तान ने इस मैच को 92 रनों से जीत लिया था।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया, समझें समीकरण
मेगा ऑक्शन में खुल सकती है किस्मत
24 और 25 नवंबर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। इस मेगा ऑक्शन के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसे में अब अफगान के इस 18 साल के युवा स्पिन गेंदबाज के लिए कई टीमें बोली लगा सकती है। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें मोहम्मद गजनफर को टारगेट कर सकती है।
143 पर शिमटी बांग्लादेश की टीम
पहले वनडे मैच में बांग्लादेश के सामने अफगानिस्तान ने जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 34.3 ओवर में 143 रनों पर ही ढेर हो गई थी। बांग्लादेश की तरफ से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली थी। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी में मोहम्मद नबी का तूफान देखने को मिला था। नबी ने इस मैच में 79 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान नबी ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- मैदान पर गजब ड्रामा! गेंदबाज ने विकेट लिया और गुस्से में छोड़ा मैदान, सिर्फ 10 खिलाड़ियों संग खेली टीम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
37 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines