मैदान पर गजब ड्रामा! गेंदबाज ने विकेट लिया और गुस्से में छोड़ा मैदान, सिर्फ 10 खिलाड़ियों संग खेली टीम

Alzarri Joseph: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जहां वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का कप्तान शाई होप संग झगड़ा हो गया, जिसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया।

Alzarri Joseph

Alzarri Joseph

Alzarri Joseph Leaves Field: वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में आठ विकेट से हराकर वनडे सीरीज अपने नाम की। इस मैच में एक गजब ही ड्रामा देखने को मिला, जहां वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का कप्तान शाई होप संग झगड़ा हो गया। यह लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि जोसेफ ने गुस्से में मैदान ही छोड़ दिया, जिसके बाद वेस्टइंडीज टीम कुछ समय के लिए 10 खिलाड़ियों संग ही खेलने के लिए मजबूर हुई। यह वाकया इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर में हुआ।

विज्ञापन

ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज द्वारा टॉस जीतने और इंग्लैंड को बैटिंग के लिए बुलाने के बाद जोसेफ ने मैथ्यू फोर्ड के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की और इंग्लैंड पर दवाब बनाया। फोर्ड ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर विल जैक्स को आउट किया, जिससे इंग्लैंड का स्कोर 9-1 हो गया। इसके बाद जब जोसेफ अगला ओवर डालने आए तो उनकी कप्तान होप संग लंबी बात हुई। यहां तेज गेंदबाज ने कप्तान को स्लिप हटाकर पॉइंट की तरफ फील्डर रखने का इशारा किया, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई, जिसके बाद जोसेफ नाराज हो गए।

विज्ञापन

10 फील्डर संग खेली वेस्टइंडीज

यहां उन्होंने गेंदबाजी जारी रखी और तीसरी गेंद पर इंग्लिश बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को कैच आउट कराया। कॉक्स को आउट करने के बाद भी कप्तान और जोसेफ के बीच कहासुनी होती रही, जिसके बाद तेज गेंदबाज गुस्से में मैदान से बाहर चला गया। जोसेफ के मैदान से बाहर जाने के बाद उस समय कोई फील्डर मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से वेस्टइंडीज कुछ समय के लिए 10 फील्डर संग ही खेली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सैमी ने की मामले को संभालने की कोशिश

बाद में वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी को बाउंड्री के पास देखा गया, जो जोसेफ को शांत रहने का इशारा कर रहे थे। ओवर पूरा करने के बाद जोसेफ सीधे मैदान से बाहर निकल गए और सीढ़ियों से चढ़ते हुए वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में चले गए। जब जोसेफ अगले ओवर के लिए नहीं आए तो उनकी जगह हेडन वॉल्श जूनियर फील्डिंग के लिए आए। हालांकि जोसेफ जल्द ही सीढ़ियों से नीचे आ गए। इस वाकये के बाद होप ने उन्हें गेंदबाजी की ड्यूटी से हटा दिया गया और उनकी जगह रोमारियो शेफर्ड को गेंदबाजी दी गई। यह बदलाव कारगर रहा, जहां शेफर्ड ने अपनी पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल को आउट कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ