IPL 2025: आईपीएल-2025 से पहले मेगा ऑक्शन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी इधर से उधर होंगे। इस सीजन से पहले टीमों में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बीच कुछ फ्रेंचाइजी अपने कप्तान को भी टीम से बाहर किए जाने और नए कप्तान के चयन पर माथापच्ची करने में जुटी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑक्शन से पहले 4 टीमें अपने कप्तान को बदलने की तैयारी में हैं।
इनकी कप्तानी रह सकती है बरकरार
आईपीएल की 10 टीमें में से 6 टीमें अपने कप्तान को आईपीएल-2025 में भी बरकरार रख सकती हैं। इसमें मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन, चेन्नई सुपर किंग्स के रुतुराज गायकवाड़ और सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस के नाम शामिल हैं। वहीं, मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपने कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात टाइटंस शुभमन गिल को कप्तान बनाए रख सकती है, जबकि बाकी की 4 टीमें अपने कप्तान को बदल सकती हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आईपीएल-2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। इस सीजन में टीम की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस ने की थी। हालांकि इस बार आरसीबी अपना कप्तान बदलने की तैयारी में है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सबसे आगे केएल राहुल का नाम चल रहा है। केएल राहुल ने पिछले सीजन में लखनऊ सूपर जायंट्स की कप्तानी की थी। केएल राहुल के अलावा भी आरसीबी प्रबंधन कई नामों पर विचार कर रहा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल-2024 में 14 मैचों में 7 मैच जीतकर अंक तालिका में 7वां स्थान हासिल किया था। टीम का नेतृत्व केएल राहुल ने किया था। हालांकि एक मैच के बाद टीम प्रबंधन और कप्तान केएल राहुल के बीच विवाद भी हुआ था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस विवाद के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन केएल राहुल को इस बार अपने साथ बनाए रखने को लेकर ज्यादा इच्छुक नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने नेतृत्व में टीम इंडिया को खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा से भी संपर्क साधा है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा अगर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ते हैं तो टीम की कमान उन्हें ही सौंपी जाएगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 की नीलामी से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है गुजरात टाइटंस, सामने आए नाम
दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स भी अपने मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत को टीम से से रिलीज कर सकती है। आईपीएल-2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के नेतृत्व में 14 मैचों में 7 मैच जीतकर अंक तालिका में 6वां स्थान पाया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत की जगह अनुभवी अक्षर पटेल को टीम की कमान देने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि टीम अक्षर पटेल को रिटेन भी कर सकती है।
पंजाब किंग्स-11
आईपीएल-2024 में भी पंजाब किंग्स-11 का खराब प्रदर्शन जारी रहा। टीम 14 मैचों में महज 5 मैच ही जीत सकी थी और 10 अंक के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर थी। टीम के कप्तान शिखर धवन पूरे सीजन में चोट से जूझते रहे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पंजाब किंग्स-11 आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन से पहले शिखर धवन को टीम से रिलीज भी कर सकती है। बाएं हाथ के इस अनुभवी खिलाड़ी को कप्तान बनाए रखने की जगह टीम प्रबंधन अब युवा कप्तान पर निवेश करने को इच्छुक है। ये खिलाड़ी भारतीय या विदेशी दोनों हो सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK के बीच टी20 क्रिकेट सीरीज पर PCB ने दिया अपडेट, चैंपियंस ट्रॉफी पर संशय बरकरार
ये भी पढ़ें: बड़ा झटका! बेजुबान को मारे 24 कोड़े, अब पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई 6 पदक विजेता सुपरस्टार
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी को जब आया सुसाइड का ख्याल, करीबी बोले 19वीं मंजिल पर चढ़ गए थे क्रिकेटर
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
10 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
15 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
32 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
55 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines