KL Rahul LSG Captain Amit Mishra: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस बार मेगा ऑक्शन होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि टीमें कई बड़े बदलाव कर सकती हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल को हटाने की भी चर्चा चल रही है। दरअसल, इस साल आईपीएल के एक मैच के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका केएल राहुल पर भड़कते नजर आए थे। वह टीम के खराब प्रदर्शन से निराश थे। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि केएल राहुल को कप्तानी से हटाया जा सकता है या फिर वे खुद ही इस्तीफा दे सकते हैं। अब उन्हीं की टीम के खिलाड़ी ने केएल राहुल की कप्तानी को लेकर बड़ा हिंट दिया है।
बेहतर कप्तान की तलाश करेगी एलएसजी
LSG के खिलाड़ी अमित मिश्रा से यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा ने पूछा- क्या केएल राहुल अगले साल टीम के कप्तान रहेंगे या हटा दिए जाएंगे। अमित मिश्रा ने इस सवाल के जवाब में कहा- मुझे लगता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स बेहतर कप्तान की तलाश करेगी। मिश्रा के अनुसार, वे 100 परसेंट बैटर कैप्टन देखेंगे। मिश्रा के इस हिंट से साफ हो गया है कि LSG कप्तान की तलाश कर रही है।
बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया मामला
संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच विवाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों करारी हार के बाद हुआ। संजीव केएल से तल्ख अंदाज में बात करते नजर आए। हालांकि अमित मिश्रा का इस मामले पर कहना है कि कोई बड़ी बात नहीं हुई। मीडिया ने अपने हिसाब से पूरे मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के बर्थडे के लिए बनवाया खास केक, क्या लिखा मैसेज? देखें तस्वीरें
टीम की गेंदबाजी से निराश थे संजीव गोयनका
मिश्रा ने कहा- जाहिर तौर पर संजीव गोयनका टीम के प्रदर्शन से निराश थे। हम दो मैच लगातार बुरी तरह हारे। केकेआर के खिलाफ हमें 90-100 रन से हार मिली। वहीं एसआरएच के खिलाफ 10 ओवर में ही मैच खत्म हो गया। मिश्रा का कहना है कि इस मैच में उनकी बल्लेबाजी देख ऐसा लगा मानो हम प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्हें बॉलिंग कर रहे थे। क्या कोई व्यक्ति इस बात से नाराज नहीं होगा, जिसने टीम में पैसा लगाया हो? हालांकि उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन वे गेंदबाजी को लेकर निराश थे। उनका कहना था कि हमारी गेंदबाजी बहुत ही खराब थी। वे टीम को थोड़ा संघर्ष करते देखना चाहते थे।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली-गौतम गंभीर की ‘लड़ाई’ का क्या है पूरा सच? अमित मिश्रा ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें: Video: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या गंभीर ने रोहित-विराट को दिया आदेश!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
44 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines