हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs GT: गुजरात के खिलाफ लखनऊ ने जीता टॉस, ऐसी है दोनों टीमों का प्लेइंग XI

LSG vs GT: आईपीएल 2025 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। एक नजर दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर।

विज्ञापन
Shubman Gill Rishabh Pant

LSG vs GT IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जहां पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। 18वे सीजन का यह 26वां मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस की इस महिला क्रिकेटर को डेट कर रहे मैट हेनरी? फैंस के मन में उठा सवाल

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।


दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

विज्ञापन

गुजरात और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल में कुल 5 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 4 बार गुजरात की टीम ने जीत हासिल की है, जबकि केवल एक ही बार लखनऊ को जीत नसीब हुई है। इस तरह से मैच में गुजरात का पलड़ा भारी है। पॉइंट्स टेबल की बात की जाए तो गुजरात इस समय आठ पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। टीम को रविवार को बड़ा झटका लगा, जब टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने चोट की वजह से टीम छोड़ दी।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में हो सकती है पृथ्वी शॉ की एंट्री, धोनी की कप्तानी में मिलेगी नई लाइफलाइन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola