---विज्ञापन---

खेल angle-right

मुंबई इंडियंस की इस महिला क्रिकेटर को डेट कर रहे मैट हेनरी? फैंस के मन में उठा सवाल

Matt Henry: न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड शो के दौरान मैट हेनरी और अमेलिया केर से ऐसा सवाल पूछा गया जिसका जवाब महिला क्रिकेटर ने शरमाते हुए दिया। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे को डेट करने की अटकलें लगाई जा रही है।

---विज्ञापन---

Matt Henry: न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड्स के दौरान तेज गेंदबाज मैट हेनरी को सर रिचर्ड हैडली मेडल दिया गया। इसके अलावा हेनरी को सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट खिलाड़ी का भी खिताब मिला है। इसके अलावा न्यूजीलैंड की स्टार महिला क्रिकेटर अमेलिया केर को डेबी हॉकले मेडल से नवाजा गया। इस अवॉर्ड शो के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों से एक-दूसरे को लेकर सवाल पूछा गया तो अमेलिया केर ने एक खास जवाब दिया, जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे है कि क्या ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?

शरमाते हुए अमेलिया केर ने दिया ये जवाब

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट के दौरान जब न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर अमेलिया केर से पूछा गया कि आप दोनों को एक-दूसरे के बारे में क्या अच्छा लगता है। इसका जवाब देते हुए महिला क्रिकेटर थोड़ा शरमाकर बोली- ‘उनकी आंखे’ हालांकि मैट हेनरी ने इस सावल को टाल दिया और कहा चलो क्रिकेट की बात करते है। अब इसके बाद मैट हेनरी और अमेलिया केर की डेटिंग अटकलें लगाई जा रही है, लेकिन इन दोनों की तरफ से डेटिंग को लेकर कुछ भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

---विज्ञापन---

अमेलिया ने WPL 2025 में मचाया धमाल

महिला प्रीमियर लीग 2025 में अमेलिया केर का प्रदर्शन कमाल का रहा था। इस सीजन अमेलिया ने मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी करते हुए 18 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा वर्ल्ड कप 2024 में भी इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने में अमेलिया ने न्यूजीलैंड के लिए अमह भूमिका निभाई। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में अमेलिया को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025 में हो सकती है पृथ्वी शॉ की एंट्री, धोनी की कप्तानी में मिलेगी नई लाइफलाइन?

First published on: Apr 12, 2025 11:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola