LSG vs CSK: हार के बाद संजीव गोयनका का दिखा अलग रूप, पंत के साथ तस्वीर वायरल

IPL 2025 LSG vs CSK: सीएसके से मिली हार के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का अलग रूप देखने को मिला। मैच के बाद संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत के साथ हंसी मजाक करते दिखे।

LSG vs CSK

LSG vs CSK

IPL 2025 LSG vs CSK: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं मैच हारने के बाद इस बार एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का अलग ही रूप देखने को मिला। कप्तान पंत के साथ संजीव गोयनका की बातचीत की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन

पंत के साथ मस्ती करते दिखे संजीव गोयनका

लखनऊ सुपर जायंट्स का ये इस सीजन का सातवां मैच था। जिसमें ये एलएसजी की तीसरी हार थी। अक्सर हार के बाद लखनऊसुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका को थोड़े गुस्से में देखा जाता है, लेकिन इस मैच में हार के बाद भी गोयनका कप्तान ऋषभ पंत के साथ चिल मूड में दिखे। सीएसके के हाथों मिली हार के बाद संजीव गोयनका, पंत के साथ हंसी मजाक करते हुए दिखाई दिए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

पंत ने जड़ा सीजन-18 का पहला अर्धशतक

अभी तक ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे थे, जिसकी उनकी आईपीएल कीमत को लेकर भी एलएसजी पर सावल उठ रहे थे। वहीं अब एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में लौट आए है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंत ने बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली थी। जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

LSG को मिली 5 विकेट से हार

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। इस मैच में एलएसजी के सबसे धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन फ्लॉप साबित हुए, पूरन के बल्ले से महज 8 रन ही निकले थे। वहीं सीएसके ने इस मैच को 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 43 रन की नाबाद पारी खेली और धोनी ने नाबाद 26 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ