KL Rahul on RCB: भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर इस समय अफवाहों का बाजार गर्म है, जहां उनको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बातें हो रही हैं कि वो अगले साल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर किसी दूसरी टीम से खेलते नजर आ सकते हैं। राहुल आईपीएल में एलएसजी के कप्तान हैं, लेकिन अटकलें हैं कि वो अगले साल टीम बदल सकते हैं। राहुल के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल होने की अटकले हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अब राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे आरसीबी में शामिल होने के सवाल पर जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फैन राहुल से कहता है, ‘मैं आरसीबी का बहुत बड़ा फैन हूं और इस टीम को लंबे समय से फॉलो कर रहा हूं। आप पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं और अब काफी अफवाहें उड़ रही हैं, जिन पर मैं कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन हां, मैं चाहूंगा और भगवान से प्रार्थना करूंगा कि आप आरसीबी में वापसी करें और जोरदार प्रदर्शन करें।’ इस पर राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘उम्मीद करते हैं।’
RCB ही थी राहुल की पहली IPL टीम
बता दें कि राहुल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत आरसीबी के साथ ही शुरू की थी। यह यात्रा 2013 में शुरू हुई। हालांकि राहुल इस टीम के साथ बस एक साल ही रहे। उन्होंने इसके बाद 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम जॉइन कर ली और वो इस टीम के साथ दो साल रहे। 2016 में राहुल की एक बार फिर आरसीबी में एंट्री हुई। उन्हें अगले साल चोट ने काफी परेशान किया, जहां उन्होंने इसकी वजह से पूरा सीजन मिस किया।
ये भी पढ़ें: फ्लॉप होने के बाद घातक फॉर्म में लौटे संजू सैमसन, तूफानी बल्लेबाजी से गेंद का खोल दिया धागा, देखें वीडियो
पंजाब के लिए चार साल खेले राहुल
2018 में राहुल ने एक बार फिर से आईपीएल टीम बदली और पंजाब किंग्स का दामन थाम लिया। राहुल इस टीम के साथ 2021 तक रहे। राहुल ने आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स को जॉइन किया और पिछले दो साल से इस टीम के कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में लखनऊ को लगातार दो बार प्लेऑफ में जगह दिलाई है।
यह भी पढ़ें: इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान के बीच Final Match, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines