IPL 2025 Points Table: शुभमन गिल ने एक साथ दिया विराट-रोहित को झटका, पहना नंबर-1 का ताज
IPL 2025 Points Table: गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए नंबर वन का ताज पहन लिया है।
IPL 2025 Points Table: भारत में इस समय आईपीएल 2025 का घमासान जारी है, जहां अब यह लीग आखिरी पड़ाव पर है। मंगलवार को टूर्नामेंट में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया, जहां शुभमन गिल की टीम ने रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया। मैच में गुजरात की टीम को मुंबई से 156 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
2022 सीजन की चैंपियन टीम ने अब 11 मैच खेलकर 16 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं और वह प्लेऑफ के काफी नजदीक है। वहीं हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस 12 मैचों के बाद 14 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है। यह मुंबई इंडियंस की लगातार छह जीत के बाद पहली हार है। हालांकि इस हार के बाद भी टीम अच्छी स्थिति में है, क्योंकि उसके दो मैच बचे हैं और उसके 14 पॉइंट्स हैं। टीम का नेट रन रेट भी अन्य टीमों के मुकाबले सबसे बेहतर है।
विज्ञापन
Table Toppers – Gujarat Titans. 1️⃣
Purple Cap – Prasidh Krishna. 💜
Most runs as captain – Shubman Gill.
मुंबई का अगला मुकाबला 11 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा, जबकि गुजरात का मुकाबला उसी दिन अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। गुजरात की तरह ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भी 16 पॉइंट्स हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट गुजरात के मुकाबले कम है और इसलिए वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स तीसरे, दिल्ली कैपिटल्स पांचवें और कोलकाता नाइट राइडर्स छठे नंबर पर है।