MI vs GT: 151 नहीं बल्कि 93 के स्ट्राइक रेट वाला बल्लेबाज बना 'POTM', खाली हाथ रह गया मुंबई का खिलाड़ी

MI vs GT: गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 93 के स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाए थे और उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

MI vs GT (1)

IPL 2025 MI vs GT: लगातार 6 मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस को अब हार का सामना करना पड़ा है। बीती रात वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मात दी। इस मैच में मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स ने 151 के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाया था, लेकिन फिर भी ये खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सका। 93 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

विल जैक्स नहीं शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। जिसके बाद मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। इस दौरान मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने 35 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। विल जैक्स का स्ट्राइक रेट 151.43 का रहा।

विज्ञापन

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 43 रन बनाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.48 का था और गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

नंबर-1 पर पहुंची गुजरात टाइटंस

इस मैच से पहले गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर थी, लेकिन मुंबई इंडियंस को हराने के साथ अब गुजरात की टीम 16 अंक के साथ चौथे से सीधे पहले पायदान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

गुजरात ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है, आरसीबी अब दूसरे स्थान पर खिसक गई। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस हार के बाद तीसरे से चौथे पायदान पर आ गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ