Sunil Gavaskar On Krunal Pandya: रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के काफी करीब है और उसे शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ना है। इस मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या कप्तानी के हकदार हैं।
इस स्टार ऑलराउंडर ने इस सीजन गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए 13 विकेट झटके हैं, जबकि बल्ले से कमाल दिखाते हुए भी 97 रन बनाए हैं। आरसीबी ने आईपीएल 2025 से पहले रजत पाटीदार को कप्तान बनाने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 7 मैच हारकर भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है सनराइजर्स हैदराबाद, जानें पूरा समीकरण
फिर भी उन्हें कप्तानी के लिए नहीं चुना गया- गावस्कर
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि लीडरशिप की भूमिका क्रुणाल के लिए अच्छी रहेगी, खासकर जिस तरह की सोच उनके पास है। उन्होंने बताया कि पांड्या ने तीनों डिपार्टमेंट बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में सफलता हासिल की है, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कप्तानी के लिए नहीं चुना गया।
गावस्कर ने कहा, ‘क्रुणाल पांड्या एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग… वह हमेशा गेम में बने रहते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कोई कप्तानी के लिए नहीं चुनता। लेकिन जिस तरह की सोच उनके पास है, उसे देखते हुए अकसर लीडरशिप की भूमिका के लिए उपयुक्त होती है।’
इसी साल RCB में शामिल हुए हैं क्रुणाल
बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ तीन सीजन बिताने के बाद क्रुणाल को आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने रिलीज कर दिया था, जहां उन्हें आरसीबी ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नाबाद 73 रनों की पारी के अलावा क्रुणाल इस सीजन में गेंद से काफी प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘मैं फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहनना चाहता हूं’, 36 साल के खिलाड़ी का छलका दर्द, 2 साल से है बाहर
संबंधित खबरें
आखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
29 mins agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
35 mins agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
42 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
57 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
1 hr ago30 साल के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यान का ऐलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला
1 hr agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
2 hrs agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines