---विज्ञापन---

खेल angle-right

KKR vs SRH: वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती पर भारी पड़ा ये खिलाड़ी, बना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

IPL 2025 KKR vs SRH: केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की है। इस मैच में वैभव अरोड़ा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, उन्होंने 3 विकेट हासिल किए थे।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2025 KKR vs SRH: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। सीजन-18 के अपने पहले ही मैच में हैदराबाद ने जीत हासिल की थी, इसके बाद पैट कमिंस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए जानी जाने वाली सनराइजर्स केकेआर के लिए बुरी तरह से फ्लॉप होकर महज 120 रन पर ही ढेर हो गई थी। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी में वेंकटेश अय्यर और फिर गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती-वैभव अरोड़ा ने कमाल का प्रदर्शन किया।

वैभव अरोड़ा बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH: 75 लाख के खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रच दिया इतिहास, पहली बार हुआ ये कारनामा

---खबर नीचे जारी है---

इसके अलावा गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट हासिल किए थे, लेकिन इस मैच में अय्यर और वरुण की जगह वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वैभव ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन ही खर्च किए थे।

---खबर नीचे जारी है---

120 पर ऑलआउट हो गई थी सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन उनकी मजबूती ही केकेआर के सामने कमजोरी बन गई। जिस टीम के लिए 200 का स्कोर मुश्किल नहीं माना जाता वो टीम केकेआर की मजबूत गेंदबाजी के सामने महज 120 रन पर ही ढेर हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा कामिंडु मेंडिस ने 27 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें:- IPL के इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने Sunil Narine, ईडन गार्डन्स के मैदान पर किया बड़ा कमाल

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 04, 2025 07:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola