KKR vs SRH: 75 लाख के खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रच दिया इतिहास, पहली बार हुआ ये कारनामा

IPL 2025 KKR vs SRH: अपने पहले ही मैच में कामिंडु मेंडिस ने इतिहास रच दिया। इस गेंदबाज ने वो करके दिखाया जो आज तक आईपीएल इतिहास में देखने को नहीं मिला था।

KKR vs SRH

KKR vs SRH

IPL 2025 KKR vs SRH: आईपीएल 2025 में 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैदराबाद को 80 रन से हराया। इस मैच में एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका मिला और इस खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच में इतिहास रच डाला। आज तक आईपीएल के 17 साल के इतिहास में ये कारनामा देखने को नहीं मिला था।

विज्ञापन

पहली बार किसी गेंदबाज ने की दोनों हाथों से गेंदबाजी

दरअसल इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज कामिंडु मेंडिस को अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला। इस खिलाड़ी को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा था। वहीं पहले ही मैच में मेंडिस ने ऐसा कमाल कर दिया जो आज तक आईपीएल में देखने को नहीं मिला था। इस मैच में मेंडिस को दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हुए देखा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान जब वेंकटेश अय्यर और अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मेंडिंस ने इन दोनों बल्लेबाजों को अलग-अलग हाथों से गेंद डाली। अय्यर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो मेंडिस ने उनको दाएं हाथ से गेंद डाली, दूसरी तरफ रघुवंशी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो उनको मेंडिस ने बाएं हाथ से गेंद डाली। मेंडिस की दोनों हाथ से गेंदबाजी देखकर हर कोई हैरान था।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली तीसरी हार

इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। केकेआर की तरफ से वेंकटेश अय्यर 29 गेंदों पर 60 रन का पारी खेली थी। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 50 रन बनाए थे। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 16.4 ओवर में महज 120 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई थी। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ