IPL 2025 KKR vs SRH: आईपीएल 2025 के 15वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में हैदराबाद को 80 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। ये सनराइजर्स की इस सीजन लगातार तीसरी हार थी। इस मैच में पैट कमिंस ने डेब्यूटेंट खिलाड़ी पर ज्यादा भरोसा न करके एक बड़ी गलती की। जबकि ये खिलाड़ी हैदराबाद के लिए मैच विनर साबित हो सकता था।
कमिंस ने किया मेंडिस को नजरअंदाज
इस मैच में कामिंडु मेंडिस को अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला। श्रीलंका के इस खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में हैदराबाद ने 75 लाख में खरीदा था। वहीं अपने पहले ही मैच में मेंडिस ने अपने प्रदर्शन से काफी इंप्रेस किया, लेकिन कहीं न कहीं कप्तान पैट कमिंस ने इस खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया। दरअसल इस मैच में कमिंस ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। जिनमें से एक मेंडिस भी थे, लेकिन कमिंस ने मेंडिस से महज एक ही ओवर करवाया था।
जबकि मेंडिस ने अपने एक ओवर में महज 4 रन ही खर्च किए थे। ऐसे में अगर मेंडिस 2 या 3 ओवर भी करते तो शायद केकेआर इतना बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं होते। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी करते हुए मेंडिस ने 20 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे।
दोनों हाथों से गेंदबाजी करते दिखे थे मेंडिस
इस मैच में कामिंडु मेंडिस को बाएं और दाएं दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। ये आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी गेंदबाज ने दोनों हाथों से गेंद डाली हो। मेंडिस ने पहले वेंकटेश अय्यर को दाएं हाथ और फिर अंगकृष रघुवंशी को बाएं हाथ से गेंद डाली थी।
120 रन पर ढेर हो गई थी सनराइजर्स हैदराबाद
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में सनराइजर्स की पूरी टीम 120 रन पर ढेर हो गई थी। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए थे। वहीं हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH: वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती पर भारी पड़ा ये खिलाड़ी, बना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
13 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines