IPL 2025 KKR: आईपीएल का नया सीजन मार्च में शुरू होगा। इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन भी देखने को मिला। जिसमें कई खिलाड़ियों पर छप्पर फाड़ पैसों की बरसात हुई। कई बड़े खिलाड़ियों की टीम भी इस बार बदल गई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी इस बार कई अच्छे खिलाड़ियों को खरीदा है, जो आईपीएल 2025 में धमाल मचा सकते हैं। मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने पिछली बार टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को भी रिलीज कर दिया था, जिसके बाद अब केकेआर की टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं केकेआर के लिए पहली बार खेलने के लिए तैयार एक खिलाड़ी टीम के लिए ‘तुरुप का इक्का’ साबित हो सकता है। ये खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की कमी को भी पूरा कर सकता है।
स्पेंसर जॉनसन बन सकते हैं ‘तुरुप का इक्का’
ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को पिछले आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए देखा गया था, लेकिन इस बार गुजरात टाइटंस ने इस गेंदबाज को रिलीज करने का फैसला किया था। जिसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में स्पेंसर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2.80 करोड़ रुपये में खरीदा। अब ये खिलाड़ी नए सीजन में मिचेल स्टार्क की कमी को काफी हद तक पूरा कर सकता है, क्योंकि मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने मिचेल स्टार्क को भी रिलीज कर दिया था। स्टार्क का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं रहा था, जबकि वे पिछले सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थी।
ये भी पढ़ें:- तलाक की खबरों के बीच चहल का छलका ‘दर्द’, नई इंस्टाग्राम स्टोरी आई सामने
टी20 में शानदार प्रदर्शन
स्पेंसर जॉनसन का टी20 क्रिकेट में अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। इन दिनों स्पेंसर बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सिडनी थंडर के साथ खेले गए एक मैच में शानदार यॉर्कर गेंद डालकर डेविड वॉर्नर को आउट किया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ।
वहीं बात अगर जॉनसन के टी20 आंकड़ों के बारे में करें तो उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के 8 टी20 मैच खेले हैं जिसमें गेंदबाजी करते हुए स्पेंसर ने 14 विकेट कटकाए हैं। वहीं अभी तक स्पेंसर ने 64 टी20 लीग मुकाबले खेले हैं, इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 79 विकेट चटकाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 26 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी से 4 भारतीय ‘धुरंधरों’ की हो सकती है छुट्टी, जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines