तलाक की खबरों के बीच चहल का छलका 'दर्द', नई इंस्टाग्राम स्टोरी आई सामने

Yuzvendra Chahal Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की अटकलें लगाई जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर चहल का दर्द छलकता हुआ दिखाई दिया। चहल की नई इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है।

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal Divorce: टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि तलाक को लेकर चहल और धनश्री वर्मा की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। वहीं चहल अपने इंस्टाग्राम से धनश्री वर्मा के साथ ही सभी फोटो हटा चुके हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल की नई इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है। जो अब काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन

चहल की नई इंस्टाग्राम स्टोरी

धनश्री वर्मा के साथ तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल की नई इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में चहल ने लिखा कि “मौन उन लोगों के लिए एक गहरा संगीत है जो इसे सभी शोर से परे सुन सकते हैं” चहल और धनश्री इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर चुके हैं। यहां तक की चहल ने तो धनश्री वर्मा के साथ की अपनी सभी तस्वीरों को भी हटा दिया था। हालांकि धनश्री वर्मा के अकाउंट पर अभी भी दोनों की तस्वीरें हैं।

विज्ञापन

मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे थे चहल

तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल की तस्वीर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि चहल को उस लड़की के साथ होटल में देखा गया, हालांकि अभी तक नहीं पता कि आखिर वो लड़की कौन है?

विज्ञापन

विज्ञापन

साल 2020 में युजी चहल और धनश्री ने एक-दूसरे से शादी की थी। दोनों की ये शादी गुरुग्राम में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक चहल ने धनश्री की यूट्यूब डांस क्लास को जॉइन किया था, यहां से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ