IPL 2025 MI vs GT: आईपीएल 2025 में आज 56वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में मैच विनर खिलाड़ी की गुजरात की टीम में एंट्री होने वाली है। जो शुभमन गिल की गुजरात के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
रबाड़ा की हुई एंट्री
इस साल की शुरुआत में SA20 के दौरान सकारात्मक ड्रग टेस्ट के बाद अनंतिम रूप से निलंबित किए गए साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज गुजरात टाइटंस कैंप में फिर से शामिल हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। इस बात की पुष्टि गुजरात के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने मैच की पूर्व संध्या पर की।
शुरुआती मैचों में रबाड़ा को गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए देखा गया था। वहीं कुछ दिन पहले ये गेंदबाज निजी कारणों का हवाला देकर अपने देश वापस लौट गया था। इस सीजन का पहला मैच रबाड़ा ने पंजाब किंग्स तो वहीं दूसरा मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। इस सीजन रबाड़ा ने 2 विकेट चटकाए हैं।
शुभन गिल की कप्तानी में इस बार गुजरात टाइटंस की टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। फिलहाल टीम में 10 मैच खेल लिए हैं, जिसमें से 7 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 14 अंक के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर बनी हुई है।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा , मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा
ये भी पढ़ें:- SRH vs DC मैच हुआ रद्द, हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, Poitns Table 2025 में हुआ बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines