SRH vs DC मैच हुआ रद्द, हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, Points Table 2025 में हुआ बड़ा उलटफेर

IPL 2025 Points: आईपीएल 2025 का मैच नंबर 55 हैदराबाद और दिल्ली के बीच था। बारिश की वजह से मुकाबला रद्द कर दिया गया।

IPL 2025 - 2025-05-05T233123.653

IPL 2025 Points: 5 मई को आईपीएल 2025 का कारवां हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचा था। जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। हालांकि बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 133/7 रन बनाए थे। हालांकि हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दी और अंत में मुकाबला रद्द हो गया। मैच के बाद हैदराबाद को बड़ा झटका लगा।

विज्ञापन

हैदराबाद हुई बाहर

आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद को हर हाल में जीत हासिल करनी थी। लेकिन मुकाबला रद्द हो गया और एसआरएच का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया। हालांकि हैदराबाद को 20 ओवर में 134 रनों का लक्ष्य ही हासिल करना था। ऐसे में कहा जा सकता है कि मैच हैदराबाद के पाले में था। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इस खेल में कुछ भी हो सकता है।

विज्ञापन

अंक तालिका का ऐसा है हाल

हैदराबाद बनाम दिल्ली के बीच मुकाबला रद्द होने के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया। दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। जबकि हैदराबाद आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई। हैदराबाद फिलहाल 7 अंक के साथ आठवें नंबर पर है, जबकि राजस्थान 6 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। वहीं सीएसके 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। प्ले ऑफ की रेस से हैदराबाद, राजस्थान और चेन्नई का सफर खत्म हो गया है। वहीं प्लेऑफ की रेस के लिए इस वक्त आरसीबी, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स मजबूत दावेदार है।

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल 

स्थान टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 8 3 0 0 16 +0.482
2 पंजाब किंग्स 11 7 3 0 1 15 +0.376
3 मुंबई इंडियंस 11 7 4 0 0 14 +1.274
4 गुजरात टाइटंस 10 7 3 0 0 14 +0.867
5 दिल्ली कैपिटल्स 11 6 4 0 1 13 +0.362
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 5 5 0 1 11 +0.249
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 5 6 0 0 10 -0.469
8 सनराइजर्स हैदराबाद (बाहर) 11 3 7 0 1 7 -1.192
9 राजस्थान रॉयल्स (बाहर) 12 3 9 0 0 6 -0.718
10 चेन्नई सुपर किंग्स (बाहर) 11 2 9 0 0 4 -1.117

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ