IPL 2025 LSG vs RCB: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। ये पहली बार था जब आरसीबी ने आईपीएल में इतना बड़ा टारगेट चेज किया हो और इसमें सबसे अहह भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने निभाई। इस मैच में जितेश का आईपीएल इतिहास का बेस्ट स्कोर भी आया। वहीं मैच के बाद जितेश शर्मा ने बताया कि कैसे विराट कोहली के आउट होने के बाद उन्होंने खेल को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा और दिनेश कार्तिक ने उनसे क्या बोला था?
मैच के बाद जितेश शर्मा का खुलासा
विराट कोहली भी इस मैच में शानदार लय में दिख रहे थे और उनके बल्ले से एलएसजी के खिलाफ सीजन-18 का आठवां अर्धशतक भी निकला। हालांकि कोहली 54 रन बनाकर आउट हो गए थे, यहां आरसीबी थोड़ा दबाव में आई थी लेकिन जितेश शर्मा ने ज्यादा देर टीम को दबाव में रहने नहीं दिया। मैच के बाद जितेश ने बताया “मैं अपने विचार व्यक्त नहीं कर सकता, मैं सिर्फ वर्तमान में रहने के बारे में सोच रहा था। जब विराट आउट हो गया तो मैंने खेल को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा और यही मेरे गुरु दिनेश कार्तिक ने मुझे बताया कि मेरे पास जिस तरह की क्षमता है, मैं किसी भी स्थिति से खेल को खत्म कर सकता हूं। यह एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है और मैं दबाव का आनंद ले रहा हूं।”
आगे जितेश ने कहा “मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए रजत को श्रेय जाता है। हेजलवुड फिट हैं और हमारी टीम का विश्वास काफी बहुत मजबूत है और आप जो भी खिलाड़ी देखते हैं, वे सभी मैच विजेता हैं और भले ही हम 3-4 विकेट खो दें, हमें हमेशा विश्वास था।”
जितेश ने खेली आईपीएल इतिहास की बेस्ट पारी
इस मैच से पहले जितेश शर्मा ने कभी भी आईपीएल इतिहास में अर्धशतक नहीं लगाया था, लेकिन एलएसजी के खिलाफ ये खिलाड़ी अलग ही रंग में दिखा। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए जितेश ने महज 33 गेंदों पर 85 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। जितेश की इस शानदार पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब आरसीबी का सामना क्वालीफायर 1 में सामना 29 मई को पंजाब किंग्स के साथ होगा।
ये भी पढ़ें:- LSG vs RCB: पंत की पारी पर संजीव गोयनका का जबरदस्त रिएक्शन, गदगद हुए टीम के मालिक
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
23 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines