IPL 2025 GT vs RR: अक्सर फुटबॉल मैचों के दौरान देखा गया है कि टीम के कोच बाउंड्री लाइन के पास टहलते रहते हैं और अपने खिलाड़ियों को बाहर से गाइड करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा अक्सर बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े रहकर टीम को गाइड करते रहते हैं और समय-समय पर खिलाड़ियों के लिए संदेश भी भेजते रहते हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले गए मैच के दौरान देखने को मिला, जिससे कहीं न कहीं मैच भी पलटता हुआ दिखाई दिया।
आशीष नेहरा ने बाहर ने पलट दिया मैच?
इस मैच में जब तक संजू सैमसन बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स मैच को आसानी से जीत लेगी। इसके बाद मैच में वो टर्निंग पॉइंट आया जिसकी तैयारी बाउंड्री के बाहर खड़े गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा काफी देर से कर रहे थे। एक समय राजस्थान का स्कोर 116 रन पर 4 विकेट था और कप्तान संजू सैमसन 41 रन बनाकर खेल रहे थे।
तब 13वें ओवर में आशीष नेहरा ने बाहर से जयंत यादव के हाथों एक खास मैसेज भिजवाया। जिसका असर ओवर की दूसरी ही गेंद पर देखने को मिला। जिसपर गुजरात टाइटंस को संजू सैमसन का बड़ा विकेट मिला और मैच गुजरात की मुट्ठी में आ गया था। जो कहीं न कहीं गुजरात के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। प्रसिद्ध कृष्णा ने संजू को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
हेटमायर की पारी गई बेकार
इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई थी। मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिमरोन हेटमायर ने 32 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली थी। जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि उनकी ये पारी टीम के काम न आ सकी और गुजरात ने 58 रन से मैच को जीत लिया था।
ये भी पढ़ें;- GT vs RR: हार के बाद संजू सैमसन पर लगा जुर्माना, गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये गलती पड़ी भारी
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
47 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines