IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की बेस्ट संभावित Playing 11, मैच विनर खिलाड़ियों से भरा Squad

IPL 2025 Delhi Capitals: आईपीएल 2025 में इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत दिखाई देने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स की बेस्ट संभावित प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है।

Delhi Capitals

Delhi Capitals

विज्ञापन

IPL 2025 Delhi Capitals: आईपीएल 2025 से पहले इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है। जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शामिल हैं। उससे पहले दिल्ली की टीम कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर चुकी थी।

जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को अब एक नया कप्तान भी चुनना है। नए कप्तान के रूप में केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस और अक्षर पटेल को देखा जा रहा है, हालांकि फ्रेंचाइजी अभी नए कप्तान को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड मैच विनर खिलाड़ियों से भरा हुआ है।

विज्ञापन

मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों पर पैसा लुटाया। दिल्ली ने गेंदबाजों पर 41.45 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें मिचेल स्टार्क (11.75 करोड़ रुपये), टी नटराजन (10.75 करोड़), मोहित शर्मा (2.20 करोड़), चमीरा (75 लाख) और आरटीएम का उपयोग करके मुकेश कुमार को 8 करोड़ रुपये में खरीदा।

विज्ञापन

इसके अलावा बल्लेबाजों पर दिल्ली कैपिटल्स ने 22.15 करोड़ रुपये खर्च किए। जिसमें केएल राहुल (14 करोड़), हैरी ब्रूक (6.25 करोड़), करुण नायर (50 लाख), फाफ डु प्लेसिस (2 करोड़), डेनोवन फरेरा (75 लाख)। दिल्ली कैपिटल्स के इस बार सबसे महंगे खिलाड़ी केएल राहुल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, जैक फ्रेजर, फाफ डु प्लेसिस, हैरी ब्रूक, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ