WTC Final Scenario: भारत को अब ऑस्ट्रेलिया से कितने मैच जीतने होंगे, समझिए पूरा समीकरण

WTC Final Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। ऐसा होने के बाद भारत के लिहाज से नया समीकरण बन गया है।

Team India

WTC Final Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। मैच के इस नतीजे के बाद टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में जगह बनाने का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। भारत को अगर डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बनानी है तो फिर उसे कंगारू टीम के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के अगले दोनों मैच जीतने होंगे, जो मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने हैं।

भारत अगर ऐसा करने में सफल रहा तो वो दूसरी टीमों पर निर्भर हुए बगैर फाइनल में जगह बना लेगा। अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने अगले दो मैच में से एक-एक मैच जीते तो फिर इस सूरत में भारत चाहेगा कि श्रीलंका की टीम कंगारू टीम के खिलाफ दो मैचों की सीरीज को 1-0 या 2-0 से जीत जाए।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ