IPL 2025 DC vs PBKS: आईपीएल 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच 58वां मुकाबला शाम 7:30 बजे धर्मशाला में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर बनी हुई है। ऐसे में आज पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता!
दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे। इसको लेकर आज का मैच अक्षर पटेल की टीम के लिए बेहद अहम है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल बदलाव कर सकते हैं। इस मैच से करुण नायर का पत्ता कट सकता है। पहले मैच में करुण ने कमाल का प्रदर्शन किया था, इसके बाद से वे लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। ऐसे में आज इस खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है। इस सीजन अभी तक करुण 2 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
समीर रिजवी की होगी एंट्री!
करुण नायर की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी के बाद मिडिल ऑर्डर में समीर रिजवी की एंट्री हो सकती है। समीर रिजवी को अभी तक इस सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले है। ऐसे में आज मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए कप्तान अक्षर प्लेइंग इलेवन में समीर रिजवी को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा गेंदबाजी लाइनअप में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, दुशमंथा चमीरा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी हुआ सीजन-18 से बाहर
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
20 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
27 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines