IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी हुआ सीजन-18 से बाहर
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को बीच सीजन एक बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी नीतीश राणा बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2025 बेहद खराब रहा है। टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं अब राजस्थान को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी नीतीश राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दरअसल चोटिल होने के चलते नीतीश राणा टूर्नामेंट से बाहर हुए है। नीतीश की जगह साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है।
नीतीश राणा के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने टीम में साउथ अफ्रीका के 19 साल के बाएं हाथ के खिलाड़ी लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स के पास पहले से ही बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी हैं और आरआर के लिए प्रीटोरियस को शामिल करना एक दिलचस्प कदम है।
🇿🇦 Fearless. Power-packed. Royal!
You’ve seen him in Pink — and you’ll see him soon in IPL 2025. 🔥
Lhuan dre Pretorius steps in for Nitish Rana, who’s healing from a calf injury. Speedy recovery, Nitish bhai! 💗 pic.twitter.com/B2JzFUlKZo
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 8, 2025
लुआन पहले से ही रॉयल्स परिवार का हिस्सा हैं, जो SA20 में पार्ल रॉयल्स के सेटअप में रहे हैं। SA20 2025 में प्रीटोरियस ने क्रिकेट फैंस के बीच खूब नाम कमाया। अपना पहला एलीट फ्रैंचाइज टूर्नामेंट खेलते हुए इस युवा खिलाड़ी ने 166.81 की शानदार स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए थे और वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।
🚨 LHUAN DRE-PRETORIUS REPLACES NITISH RANA IN RR FOR IPL 2025. 🚨pic.twitter.com/S4WmYsvUbI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 8, 2025
इस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की टीम खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। कप्तान संजू सैमसन भी चोट के चलते सभी मैच नहीं खेल पाए हैं, इसके अलावा टीम के स्टार तेज गेंदबाज संदीप शर्मा भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: