हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: धोनी हुए आउट तो रातों-रात वायरल हो गई 'क्यूट' लड़की, अपने रिएक्शन से सोशल मीडिया पर छाई

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को एमएस धोनी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और 16 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने पर एक फैन गर्ल काफी गुस्सा हो गई।

विज्ञापन
MS Dhoni Cute Girl Reaction

MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी का कद ऐसा है कि वो कुछ भी करते हैं, वो हेडलाइन बन जाता है। ऐसा ही कुछ राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार को खेले गए मैच में देखने को मिला, जब उनके आउट होने पर एक लड़की रातों-रात वायरल हो गई। यह लड़की इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थी।

राजस्थान के खिलाफ चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी। इस समय बैटिंग पर धोनी और रविंद्र जडेजा मौजूद थे, जबकि राजस्थान को जिताने की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के हाथों में थी। उन्होंने अपने इस ओवर की पहली ही गेंद पर अपनी टीम को बड़ा विकेट दिलाते हुए धोनी को पवेलियन भेजा।

धोनी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बाउंड्री के पास कैच आउट हुए। धोनी के आउट होते ही स्टेडियम में बैठी उस लड़की ने जो रिएक्शन दिया, वो रातों रात वायरल हो गया। लड़की के इस रिएक्शन को देखकर लग रहा है कि वो धोनी की बहुत बड़ी फैन है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: RR vs CSK: धोनी के इस फैसले ने सीएसके को हराया? ये गणित चेन्नई पर पड़ा भारी

यहां देखें फैंस के रिएक्शंस-

टीम को जीत नहीं दिला सके धोनी

पिछले मैच में नौवें नंबर पर बैटिंग करने वाले धोनी इस मैच में नंबर सात पर बैटिंग करने उतरे। मैच में उन्होंने 11 गेंदों में 16 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल रहा। गुवाहाटी स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस को उम्मीद थी कि धोनी एक बार फिर से करिश्मा करेंगे और अपनी टीम को जीत दिलाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और उनकी टीम यह मुकाबला छह रनों से हार गई। धोनी के आउट होने और सीएसके के मैच हारने से उनके फैंस का दिल टूट गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खड़ा हुआ नया बखेड़ा, BCCI से मांगी मदद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola