MS Dhoni

RR vs CSK: धोनी के इस फैसले ने सीएसके को हराया? ये गणित चेन्नई पर पड़ा भारी

IPL 2025 RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एमएस धोनी की बैटिंग पोजीशन पर एक बार फिर से सवाल उठने लगा है। इस मैच में धोनी नबंर-7 पर बल्लेबाजी करने आए थे।

IPL 2025 RR vs CSK: आईपीएल 2025 में सीएसके 3 मैच खेल चुकी है। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद सीएसके अब जीत की पटरी से उतर गई है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके को पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के हाथों सीएसके टीम को 6 रन से हार झेलनी पड़ी। जिसके बाद एक बार फिर से एमएस धोनी पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

दरअसल इससे पहले मैच में धोनी को नंबर-9 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था, जबकि राजस्थान के खिलाफ धोनी नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने आए थे। इस मैच में धोनी के नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने को लेकर सवाल उठ रहा है। क्योंकि उनके बाद बल्लेबाजी करने आए जेमी ओवरटन ने महज 4 गेंद पर 11 रन जड़ दिए थे, ऐसे में कुछ फैंस का मानना है कि अगर जेमी ओवरटन पहले बल्लेबाजी करने आते तो शायद सीएसके इस मैच को जीत सकती थी।

विज्ञापन

वीडियो देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ