CSK vs DC : ये 11 खिलाड़ी बना सकते है करोड़पति, जानें Dream Team में किस-किस को करें शामिल?

IPL 2025 CSK vs DC : आईपीएल 2025 में 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की ड्रीम टीम में आप इन 11 खिलाड़ियों को शामिल करके तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

CSK vs DC

CSK vs DC

CSK vs DC Dream Team: आईपीएल 2025 में शनिवार 5 अप्रैल को डबल हेडर होने वाला है। जहां पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा तो वहीं दूसरे मैच में पंजाब किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। सीएसके बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला दोपहर 3:30 बजे चेपॉक में खेला जाएगा। अगर आप भी इस मैच में ड्रीम टीम बनाकर करोड़ों रुपये कमाना चाहते हैं तो हम आपको उन 11 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनको अपनी ड्रीम टीम में शामिल करके आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

विज्ञापन

1. बल्लेबाज

बल्लेबाज के रूप में आप चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे को ले सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जैक फ्रेजर और फाफ डु प्लेसिस पर दांव खेल सकते हैं। फाफ डु प्लेसिस ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने भी पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था।

विज्ञापन

2. गेंदबाज

सीएसके की तरफ से आप खलील अहमद, नूर अहमद और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव को ले सकते हैं। ये सभी गेंदबाज कमाल की फॉर्म में हैं और हर मैच में टीम के लिए विकेट चटका रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

3. ऑलराउंडर और विकेटकीपर

ऑलराउंडर के रूप में आप दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अक्षर पटेल और सीएसके की तरफ से रवींद्र जडेजा को ले सकते हैं। इसके अलावा विकेटकीपर के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल पर दांव खेल सकते हैं।

विज्ञापन

4. कप्तान और उपकप्तान

अपनी ड्रीम टीम के लिए कप्तान के रूप में आप अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा या फिर रुतुराज गायकवाड़ को चुन सकते हैं। इसके अलावा उपकप्तान के लिए शिवम दुबे, नूर अहम और कुलदीप यादव पर दांव खेल सकते हैं।

न्यूज 24 की ड्रीम टीम

रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, जैक फ्रेजर, फाफ डु प्लेसिस, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), खलील अहमद, नूर अहमद, मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ