IPL 2025: बीसीसीआई ने रविवार (16 फरवरी) को आईपीएल 2025 के कार्यक्रम की घोषणा की। गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। 74 मैचों का यह सीजन 13 अलग-अलग पर खेला जाएगा। कुल 12 डबल-हेडर होंगे। फाइनल 25 मई को खेला जाएगा।
खिताब जीतने पर होगी RR की निगाह
राजस्थान रॉयल्स ने 2008 के बाद से आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन में जीत हासिल की थी। ऐसे में वो इस बार खिताब जीतना चाहेंगे। वहीं, दूसरी तरह RR ने इस सीजन की शुरुआत से पहले भारत के टी20 विश्व कप विजेता मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को फिर से साइन किया। ऐसे में टीम से उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
RR अपने पहले 2 घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी। वे अपने आखिरी 5 घरेलू मैच जयपुर में खेलेंगे। RR को ग्रुप A में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ रखा गया है।