IPL 2025 Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। सीएसके ने आईपीएल का खिताब 5 बार अपने नाम किया है। पांचों बार सीएसके ने एमएस धोनी की कप्तानी में ही खिताब को जीता है। हालांकि अब धोनी सीएसके के कप्तान नहीं हैं लेकिन पिछले सीजन माही टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार क्या धोनी आईपीएल खेलेंगे ये बड़ा सवाल बना हुआ है। वहीं इस बार सीएसके के लिए खिताब जीतना उतना आसान नहीं होने वाला है। अब 3 बड़े कारण सामने निकलकर आ रहे हैं जिससे सीएसके का आईपीएल 2025 में खिताब जीत पाना मुश्किल माना जा रहा है।
1. कप्तानी में बदलाव
आईपीएल 2024 में रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाया गया था। जब तक धोनी सीएसके के कप्तान रहे टीम काफी सफल मानी जाती थी। धोनी आईपीएल 2025 में भाग लेंगे या नहीं ये अभी तक तय नहीं हो पाया है। अगर धोनी आईपीएल नहीं खेलते हैं तो टीम काफी कमजोर पड़ जाएगी। चूंकि रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी का उतना अनुभव नहीं है तो टीम के मनोबल में मैदान पर कमजोरी देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:- 16 की उम्र में हो गए अनाथ, 2 साल बाद मिली टीम इंडिया की कमान; मोहम्मद अमान की संघर्ष भरी कहानी
2. संतुलित टीम बनाने की चुनौती
ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदने के बाद सीएसके का एक संतुलित टीम बनाने का इतिहास रहा है। लेकिन इस बार रवींद्र जडेजा और डेवोन कॉन्वे जैसे खिलाड़ियों को रिटेन करने जैसी चुनौती भी सीएसके के सामने होने वाली है। इसके अलावा अगर धोनी आगामी आईपीएल सीजन नहीं खेलते हैं तो उनकी अनुपस्थिति में टीम का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में इस बार मेगा ऑक्शन में सीएसके किन खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी ये देखने वाली बात होगी।
3. नए खिलाड़ियों की कमी
अक्सर सीएसके को उम्रदराज और अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए देखा जाता है। अगर टीम को खिताब तक पहुंचना है तो अब उसको कुछ अच्छे युवा खिलाड़ियों की तलाश करनी होगी। अनुभवी खिलाड़ियों पर निर्भरता सीएसके की आईपीएल रणनीतियों पर असर डाल सकती है। अब मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स को युवा और अच्छे खिलाड़ियों पर बोली लगानी चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League में रिंकू सिंह की टीम का कमाल, प्वाइंट टेबल में नंबर-1 की जंग जारी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines