IPL 2025 Retention: आईपीएल 2025 को लेकर फैन काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस साल के अंत में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही बीसीसीआई खिलाड़ियों को रिटेन करने के नियम का ऐलान कर सकता है। इसके बाद ही ये साफ होगा कि मेगा ऑक्शन में टीमें कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। बीसीसीआई को इसके अलावा राइट टू मैच यानी आरटीएम के विकल्प को लेकर भी फैसला लेना है। वहीं, अब रिटेन करने और RTM के नियम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
इतने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं टीमें
EPSNक्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आईपीएल ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों को 5-5 खिलाड़ी रिटेन करने को दिया जाएगा। इसके अलावा टीमें एक बार राइट-टू-मैच कार्ड का भी प्रयोग कर सकती हैं। हालांकि अभी तक ये बताया है कि टीमें कितने भारतीय और कितने विदेशीं खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएंगी।
ये भी पढ़ें: ICC World Cup 2024 में टीम इंडिया के वार्मअप मुकाबले आज से, जानें कहां देख सकेंगे फ्री में मैच
पहले आईपीएल में 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम था। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई अब इस नियम में बदलाव कर सकती है। इसके अलावा राइट-टू-मैच कार्ड का नियम भी वापस आ सकता है।
नवंबर में हो सकता है मेगा ऑक्शन
IPL की गवर्निंग काउंसिल ने अभी तक मेगा ऑक्शन किस तारीख को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर के अंत में भारत के बाहर किसी शहर में आईपीएल का मेगा ऑक्शन हो सकता है। शनिवार (28 सितंबर) को IPL की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होनी है। इस बैठक में सभी फैसले हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका! ऐसी हो सकती है 15 सदस्यीय भारतीय टीम
इस बार KKR ने जीता आईपीएल का खिताब
इस बार आईपीएल का खिताब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने जीता था। उन्होंने फाइनल में हैदराबाद को हराया था। KKR का तीसरा खिताब था। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। दोनों टीमों ने 5-5 बार खिताब जीता है।
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
24 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
58 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines