IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। पंत अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। जिनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा कई बड़े नाम इस बार मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जो पिछले सीजन फ्लॉप रहे लेकिन फिर भी मेगा ऑक्शन में उप पर पैसों की बरसात हुई। उनमें से आज हम तीन खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं। जिनको आरसीबी, चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है।
1. आर अश्विन
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। जो उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है। पिछले सीजन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए देखा गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आईपीएल 2024 में अश्विन महज 9 विकेट ही हासिल कर पाए थे। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में भी अश्विन अब कम ही खेलते हुए दिखते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB के नए कप्तान पर मिला बड़ा हिंट, डिविलियर्स ने कर दिया साफ
2. जितेश शर्मा
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा पर इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने काफी पैसा खर्च किया है। जो फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाला भी रहा है। आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में जितेश शर्मा को 11 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा है। पिछले आईपीएल सीजन जितेश को पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए देखा गया था। आईपीएल 2024 में जितेश के बल्ले से 14 मैचों में महज 187 रन ही निकले थे।
3. भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। पिछले 11 सालों से भुवी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए आ रहे थे, लेकिन इस बार सनराइजर्स ने भुवनेश्वर को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भुवी पर भरोसा जताया। आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछला सीजन भी भुवी के लिए कुछ खास नहीं रहा था। आईपीएल 2024 के दौरान भुवनेश्वर कुमार 16 मैच में महज 11 विकेट हासिल करने में कामयाब हो पाए थे।
ये भी पढ़ें:- NZ vs ENG: Delhi Capitals ने जिसे 6.25 करोड़ में खरीदा, उसने अब गेंदबाजों को ‘फोड़ा’
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
3 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines