IPL 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी खत्म हो चुकी है, जिसके बाद फैंस को अब आईपीएल 2025 का इंतजार है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस लीग के लिए अब तक दस में से नौ टीमें अपने कप्तान का ऐलान कर चुकी हैं। अब तक सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स ही है, जिसने अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। लेकिन अब जो अपडेट सामने आ रहा है, उसके मुताबिक टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल का नाम कप्तान के तौर पर सबसे आगे है।
केएल राहुल ने कप्तानी से किया मना
‘आईएएनएस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने इस रोल के लिए केएल राहुल के नाम पर भी विचार किया था, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से अपनी बैटिंग पर फोकस करने का फैसला लिया है। अब तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ऐसा होने की जल्द ही उम्मीद है। सूत्र ने कहा, ‘अक्षर पटेल को आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाए जाने की संभावना है। टीम ने केएल राहुल को कप्तानी करने के लिए कहा था, लेकिन वो आगामी टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी के रूप में सहयोग देना चाहते हैं।’
यह भी पढ़ें: क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं रोहित शर्मा? कप्तान ने दिया बड़ा बयान
अक्षर पटेल का IPL कप्तानी रिकॉर्ड
अक्षर के कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर दौड़ाई जाए तो उन्होंने अब तक आईपीएल में कप्तानी नहीं की है। हालांकि, वह कई सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी ऑलराउंड क्षमता का प्रदर्शन किया है। अक्षर दिल्ली के साथ 2019 से हैं। टीम ने उन्हें पिछले साल मेगा ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया गया था। 150 मैचों के अपने आईपीएल करियर में अक्षर ने 130.88 की स्ट्राइक रेट से 1653 रन बनाए हैं, जबकि 7.28 की इकॉनमी रेट से 123 विकेट झटके हैं।
आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम- केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, दुशमंथा चमीरा।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: केएल राहुल या अक्षर पटेल, बतौर कप्तान किसका पलड़ा भारी, देखें दोनों का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
22 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
25 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines