क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं रोहित शर्मा? कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma ODI WC 2027: चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने अब वनडे विश्व कप 2027 खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित के वनडे क्रिकेट से संन्यास को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma ODI WC 2027: टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया गया है। इस टूर्नामेंट से पहले रोहित शर्मा को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि रोहित इस टूर्नामेंट के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं, लेकिन खिताब जीतने के बाद रोहित ने साफ कर दिया था कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं और न ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। कप्तानी में रोहित शर्मा अब 2 आईसीसी खिताब अपने नाम कर चुके हैं। पिछले साल टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन

इंटरव्यू में रोहित ने दिया जवाब

स्टार स्पोर्ट्स पर रोहित शर्मा का चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें रोहित अपने फ्यूचर प्लान को लेकर बताया कि वे अभी उतना आगे का नहीं सोचते हैं। “मैं अभी ऐसा कुछ नहीं कहना चाहता हूं कि मैं 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलूंगा या नहीं खेलना चाहता। अभी से ये सब बोलना सही नहीं रहेगा। मैंने अपने करियर में कभी भी इतना आगे का नहीं सोचा है। मैं सिर्फ ये देखता हूं कि मैं कैसा खेल रहा हूं मेरा माइंडसेट क्या है? फिलहाल मैं अपने खेल से खुश हूं और टीम की कंपनी का आनंद ले रहा हूं।”

विज्ञापन

विज्ञापन

फाइनल में खेली थी शानदार पारी

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत लिया था। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन की शानदार पारी खेली थी। रोहित की इस पारी ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिक निभाई थी। रोहित ने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

आईपीएल में खेलते नजर आएंगे रोहित

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। टीम की कमान एकबार फिर से हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी, लेकिन हार्दिक पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में हो सकता है रोहित शर्मा पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ