Athiya Shetty On KL Rahul: भारतीय टीम के अहम सदस्य और आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे केएल राहुल ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी क्लास दिखाते हुए 93 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को छह विकेट से धूल चटाकर इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की।
कर्नाटक के इस बल्लेबाज को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर अब आरसीबी के खिलाफ ही अपने बल्ले से जमकर शोर मचाया है। राहुल की इस पारी पर उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने जमकर प्यार लुटाया है।
यह भी पढ़ें: CSK vs KKR: बदल जाएगी सीएसके की Playing 11, कौन लेगा रुतुराज गायकवाड़ की जगह?
राहुल पर आथिया ने यूं लुटाया प्यार
आथिया ने राहुल के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘यह लड़का, उफ्फ।’ अपनी इस मैच जिताऊ पारी के बाद राहुल ने कहा कि वह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को सबसे बेहतर तरीके से जानते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह मेरा मैदान है। यह मेरा घर है। मैं इसे किसी और से बेहतर जानता हूं। यहां खेलने में काफी मजा आया।’ मैच में राहुल ने तेज गेंदबाज यश दयाल की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम की जीत पर मुहर लगाई।
हमेशा याद रहेगी राहुल की यह पारी
उन्होंने मैच खत्म होने के बाद तलवार की तरह अपना बल्ला उठाया, अपनी छाती थपथपाई और मैदान की ओर इशारा किया। ऐसा लग रहा था कि मानो राहुल कह रहे हों कि यह अभी भी उनका मैदान है। इस तरह से राहुल ने अपने घरेलू मैदान पर एक ऐसी पारी खेली है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मैच में राहुल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस दौरान राहुल ने 175.47 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। राहुल को इस शानदार पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 को देखकर पाकिस्तान की निकल गई हवा, PSL को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines