CSK vs KKR: बदल जाएगी सीएसके की Playing 11, कौन लेगा रुतुराज गायकवाड़ की जगह?

IPL 2025 CSK vs KKR: केकेआर के साथ होने वाले मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन बदलने वाली है। सीजन-18 से बाहर हुए रुतुराज गायकावड़ की जगह राहुल त्रिपाठी को मौका मिल सकता है।

IPL 2025 CSK

IPL 2025 CSK

IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल 2025 में आज 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइटराइडर्स के बीच शाम 7:30 बजे चेपॉक में खेला जाएगा। सीएसके के लिए अभी तक ये सीजन बेहद खराब रहा है। टीम ने 5 मैच खेले हैं और 4 में उसको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के आईपीएल 2025 से बाहर होने के बाद सीएसके को बड़ा झटका लगा है। गायकवाड़ की जगह एमएस धोनी एकबार फिर से सीएसके की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, लेकिन अब बड़ा सवाल ये है कि आखिरी प्लेइंग इलेवन में गायकवाड़ की जगह कौन लेगा?

विज्ञापन

किसको मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका?

रुतुराज गायकवाड़ सीएसके की बल्लेबाजी के एक अहम कड़ी है, लेकिन अब उनके बाहर हो जाने के बाद टीम और ज्यादा कमजोर दिखाई दे रही है। आज सीएसके का सामना केकेआर के साथ होने वाला है। ऐसे में गायकवाड़ की जगह प्लेइंग इलेवन में राहुल त्रिपाठी को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

राहुल इस सीजन सीएसके के लिए 3 मैच खेल भी चुके हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जिसके चलते इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि राहुल त्रिपाठी के पास अच्छा अनुभव है और एक बार अगर वे पिच पर टिक जाते हैं तो फिर बड़ी पारी खेलते हैं, ऐसे में अब फिर से सीएसके इस खिलाड़ी पर भरोसा जता सकती है।

विज्ञापन

धोनी फिर बने कप्तान

रुतुराज गायकवाड़ को कोहनी में चोट लगी थी, जिसके चलते उनको अब पूरे सीजन से बाहर रहना पड़ेगा। वहीं अब धोनी बाकी बचे मैचों में सीएसके की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। धोनी को कप्तान बनाए जाने से फैंस भी काफी खुश दिख रहे हैं, क्योंकि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन

KKR के खिलाफ CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन

रचिन रवींद्र, ड्वेन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ