Ashish Nehra Angry: आईपीएल 2025 में मंगलवार को फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिला, जहां गुजरात टाइटंस ने लगातार छह मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस को उन्हीं के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में तीन विकेट से हरा दिया। बारिश की वजह से मैच को कई बार रोकना पड़ा। मैच में एक मूमेंट ऐसा भी आया, जब गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा काफी गुस्से में दिखे।
बारिश के चलते देर रात फिर से मैच रोका गया, जिससे सभी अपनी सीटों पर बैठे रहे। मैच को फिर से शुरू करने का समय पहले 12:09 बजे से बदलकर 12:25 बजे और फिर 12:30 बजे कर दिया गया। नेहरा इस बात से नाराज थे कि अंपायर मैच को फिर से शुरू करने में काफी समय ले रहे थे, जबकि ऐसा लग रहा था कि बारिश रुक गई है। नेहरा की तरह गुजरात के बल्लेबाज राहुल तेवतिया भी गुस्से में नजर आए।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Points Table: शुभमन गिल ने एक साथ दिया विराट-रोहित को झटका, पहना नंबर-1 का ताज
गुजरात को आखिरी ओवर में बनाने थे 15 रन
सभी खिलाड़ी दूसरे बारिश के ब्रेक के बाद 12:25 बजे के बाद मैदान पर लौटे और गुजरात टाइटन्स के सामने 147 रनों का टारगेट रखा गया। टाइटंस को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों पर 15 रनों की जरूरत थी। इस ओवर में तेवतिया ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर को चौका और गेराल्ड कोएट्जी ने छक्का लगाया। चाहर ने इसके बाद नो बॉल फेंकी, जिस पर दो रन बन गए। कहानी में एक और मोड़ तब आया, जब स्कोर बराबर होने पर चाहर ने कोएट्जी को आउट कर दिया।
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची मुंबई
इसके बाद गुजरात को आखिरी बॉल पर जीत के लिए एक रन चाहिए था। यहां अरशद खान ने चाहर की गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेलकर एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के बाद गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, साथ ही मुंबई इंडियंस का लगातार छह जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ में अब ऐसे पहुंचेगी मुंबई इंडियंस, GT से मिली हार के बाद बना ये समीकरण
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines