Rishabh Pant: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस सीजन बेहद खराब रहा है। उन्होंने इस साल दस पारियों में सिर्फ 128 रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन में पांच सिंगल डिजिट स्कोर, एक डक और सिर्फ एक फिफ्टी शामिल है। पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को हुए मैच में पंत ने अपना बैटिंग ऑर्डर बदलते हुए नंबर चार पर बैटिंग की।
लेकिन इस प्रयोग का उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ और वो 17 गेंदों पर सिर्फ 18 रन ही बना सके। टीम ने यह मैच 37 रन से गंवाया, जिससे टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। उनके इस प्रदर्शन पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज आरोन फिंच ने उन्हें अहम सलाह दी है।
पंत को मिली खास सलाह
उन्होंने कहा कि पंत को अब विकेटकीपिंग की भूमिका निकोलस पूरन को सौंप देनी चाहिए। फिंच ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘जब आप विकेटकीपर हों तो टीम की कप्तानी करना वाकई मुश्किल होता है। आपको ओवरों के बीच अपने गेंदबाज से बात करने के लिए शायद कुछ सेकंड मिलते हैं और यह समय बहुत कम होता है। विकेटकीपिंग के साथ यह वाकई मुश्किल हो जाता है। आप देख सकते हैं कि जब चीजें प्लानिंग के तहत नहीं होती हैं तो वह कितना निराश होता है।’
अब समय आ गया है- पूरन
उन्होंने आगे कहा, ‘शायद अब समय आ गया है कि उन्हें निकोलस पूरन से कहना चाहिए कि जिम्मेदारी संभालो। मुझे लय हासिल करनी होगी। प्लानिंग को बेहतर ढंग से पूरा करना होगा और सीधे अटैक करना पड़ेगा।’ बता दें कि पंत के लिए आईपीएल 2025 डेब्यू करने के बाद से ही अब तक का सबसे खराब सीजन साबित हुआ है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 6 टीमों के लिए प्लेऑफ का नया समीकरण, अब जीतने होंगे इतने मैच
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines