IPL 2025: 6 टीमों के लिए प्लेऑफ का नया समीकरण, अब जीतने होंगे इतने मैच
IPL 2025: आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए अब 6 टीमों के बीच जंग छिड़ी है। सभी 6 टीमों का प्लेऑफ का नया समीकरण सामने आया है।
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब प्लेऑफ की रेस से 3 टीमें बाहर हो गई हैं। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शामिल है। बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था, हालांकि इस मैच में हैदराबाद की जीत के ज्यादा चांस थे लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। अब 6 टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग छिड़ती हुई दिखाई दे रही है।
आरसीबी फिलहाल 11 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम ने 8 में जीत और 3 में हार का सामना किया है। 16 अंक के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। अब आरसीबी के 3 मैच बचे हैं, जिनमें से 1 मैच जीतकर टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
पंजाब किंग्स ने 11 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है, फिलहाल श्रेयस अय्यर की टीम 15 अंक के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई है। पंजाब को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 3 में से अब 1 मैच जीतना होगा।
मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में 14 अंक के साथ तीसरे पायदान पर बनी हुई है। फिलहाल मुंबई के 3 मैच बचे हैं और हार्दिक पांड्या की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 2 मैच जीतने होंगे।
गुजरात टाइटंस की टीम 14 अंक के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई है। अब गिल की टीम को अगले 4 मैचों में से 2 मैच जीतने होंगे।
Wins team required for teams to reach 17 Points (a probable cut-off for playoffs):
RCB – 1 in 3 games.
PBKS – 1 in 3 games.
GT – 2 in 4 games.
MI – 2 in 3 games.
DC – 2 in 3 games.
KKR – 3 in 3 games.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 5, 2025
दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैचों के बाद 13 अंक है और टीम फिलहाल पांचवें पायदान पर बनी हुई है। अब दिल्ली कैपिटल्स को अगले 3 मैचों में से 2 में जीत हासिल करनी होगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उसको अपने अगले सभी मैच जीतने होंगे। फिलहाल टीम 11 अंक के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: